Friday, September 17, 2010

गणेश पूजा विसर्जन समारोह



नगर में  पाँच दिन से चल रही गणेश  पूजा का समापन आज अत्यंत धूम धाम से जुलूस के साथ हुआ | आज अपरान्ह नगर के  सभी गणेश पूजा समारोहों से गणपति बप्पा की मूर्ति के साथ सुन्दर झांकियां तैयार करके निकली गयी जो भव्य शोभा यात्रा के रूप में मुख्य बाज़ार, बावडी गेट तथा सभी मुख्य मार्गों से होती हुयी घड़वा जोहड़े पर पहुँची,  वहां सभी गणेश भक्तों ने गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगाते हुए महाराज गजानन आवो जी जैसे भजनों पर नाचते गाते झूमते हुए मूर्ति का विसर्जन किया  |  शोभा यात्रा में नाचने वाली घोडी बुलाई गयी थी जिसने गणेश जी के भजनों पर आकर्षक नृत्य का प्रदर्शन किया | पूरी शोभा यात्रा में घोडी सभी के आकर्षण का केन्द्र बनी रही |

No comments:

Post a Comment