Saturday, January 15, 2011

पारे की गिरावट थमी

शेखावाटी अंचल में कड़ाके की पड़ रही जमाऊ सर्दी पिघलने लगी है। एक पखवाड़े से अधिक समय तक अंचलवासियों की धूजणी छुटाने वाली सर्दी के तेवर तेजी से ढीले हो रहे हैं। एक ही दिन में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अंचलवासियों को काफी राहत मिली और सूरज का सामना करना मुश्किल होने लगा है । तापमान में तेजी से वृद्धि होने से मौसम विशेषज्ञों ने आगामी दिनों में मावठ की संभावना जताई है।

गुरूवार से दक्षिणी हवा चलने के साथ आसमान में आंशिक बादल भी छाए रहे। न्यूनतम तापमान बढ़ने के साथ अधिकतम तापमान भी बढ़ रहा है। फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

No comments:

Post a Comment