Sunday, February 27, 2011

मुख्यमंत्री से उम्मीदें

कस्बे में २२ साल से भी अधिक समय के बाद मुख्यमंत्री आएंगे। इससे पहले १२ अगस्त १९८८ को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर फतेहपुर आए थे। उन्होंने जलदाय विभाग की नई स्कीम व डाक बंगले का उद्घाटन किया था। यह भी संयोग है कि वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उस समय कस्बे में आए थे। उस समय वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे। इतने लंबे समय बाद मुख्यमंत्री के आने से कस्बे की जनता को काफी उम्मीदें हैं।

No comments:

Post a Comment