Monday, June 13, 2011

सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ

बाबा रामदेव के स्वास्थ्य की मंगल कामना और सरकार की सद्बुद्धि के लिए शनिवार को यज्ञ किया गया। पतंजलि योग पीठ के तहसील प्रभारी रामवतारसिंह चाहर ने बताया कि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग पीठ के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को चौहानों के कुएं पर बाबा रामदेव के स्वास्थ्य की मंगल कामना और केंद्र सरकार की सद्बुद्धि के लिए प. विष्णु शर्मा के निर्देशन में यज्ञ किया गया। यज्ञ में  अनेक  कार्यकर्ता शामिल हुए और आहुतियां दी।

No comments:

Post a Comment