Wednesday, June 27, 2012

गर्मी का कहर जारी

शेखावाटी अंचल में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी व उमस का कहर जारी है। रविवार को भीषण गर्मी उमस ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। दिन में चिलचिलाती धूप व उमस के चलते कूलर, पंखे हांफने लगे और उमस गर्मी ने पशु पक्षियों सहित लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
दोपहर में सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू नजर आया। कड़ी धूप के आगे सड़कों का कोलतार पिघल गया हैं वहीं लोगों की आवाजाही कम रही। दोपहर 12 बजे हुई विद्युत कटौती के चलते लोगों का घर में रहना दुश्वार हो गया। हालांकि सुबह से ही सूर्यदेव ने रौद्र रूप दिखाना शुरू किया, जो दिनभर जारी रहा। दोपहर में गर्म हवा के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पाई। लू के थपेड़ों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। चूरू में गरमी और उमस के चलते लोग दिनभर पसीना पौंछते रहे। हालांकि हवा के मिजाज नर्म रहे, लेकिन तल्ख धूप ने अंचलवासियों को तपा दिया। गर्मी व उसम के कारण लोग पसीने से लथपथ रहे। अधिक उमस के कारण पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पाए। बदन का पसीना पौंछते लोग परेशान हो गए। शाम को सूर्यास्त के बाद हल्की ठंडी हवाएं चलने से उमस कम हुई। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

No comments:

Post a Comment