Sunday, September 9, 2012

दिलेर महिला ने कराया चेन तोड़ गिरोह का पर्दाफ़ाश

कस्बे में शुक्रवार को एक महिला की दिलेरी से सोने की चेन तोड़ने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। उदनसरी गांव निवासी सिरदारी से बावड़ी गेट पर ऑटो में बैठते समय चार महिलाओं ने घेरकर उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। सिरदारी ने दिलेरी दिखाते हुए एक महिला को पकड़ लिया।
तीन महिलाएं चकमा देकर चूरू जाने वाली निजी बस में बैठ गईं। इस दौरान पकड़ी गई महिला ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वहां तैनात होमगार्ड के जवान ने उसे पकड़ लिया। महिला से पूछताछ के बाद गिरोह की तीन महिलाओं को भी बस से उतार लिया गया। बाद में पुलिस ने पंजाब के सगरूर स्थित भवानीगढ़ निवासी लक्ष्मी, सोमा, जीत कौर और काकी को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने गले से चेन तोड़ रही एक महिला को दबोच कर लोगों के हवाले कर दिया। बाद में लोगों ने आरोपी महिला के साथ पंजाब से आई गिरोह की तीन अन्य महिलाओं को एक निजी वाहन में सवार होकर फरार होते पकड़ लिया। पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी।
पकड़ी गई महिलाएं पंजाब के चेन तोड़ने वाले गिरोह की हैं। इनसे कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। इससे पहले सीकर में भी पिछले वष्ाü पुलिस ने महिलाओं के गले की चेन तोड़ने वाली पंजाब की महिलाओं को गिरफ्तार किया था। चेन तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार चारों महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

No comments:

Post a Comment