Wednesday, April 24, 2013

साथ जियेंगे साथ मरेंगे

गांव गोविंदपुरा के एक दपंती ने विवाह के समय जीवनभर साथ निभाने का किया गया वादा अंतिम समय तक निभाया। पत्नी के निधन के १२ घंटे के अंतराल में ही पति ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की चिता एक ही दिन जली। गांव गोविंदपुरा में 98 वर्षीया चीमादेवी का गुरुवार रात 12.30 बजे निधन हो गया। परिजन चीमादेवी का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे तभी उनके पति पूरणाराम भामू ने कहा कि अब वे भी जीवित नहीं रहेंगे। परिजन शुक्रवार सुबह जब चीमादेवी का अंतिम संस्कार कर वापस लौटे तो कुछ ही देर बाद दोपहर 12.15 बजे पूरणाराम का भी देहांत हो गया। शाम तक उनका भी अंतिम संस्कार किया गया। पति व पत्नी का साथ-साथ निधन होने की कस्बे में दिनभर चर्चा रही। 

No comments:

Post a Comment