Sunday, June 29, 2014

ट्रांसपोर्ट व्यवसायी पर गोली चलाई

कसबे में कल दिन दहाड़े ट्रांसपोर्ट व्यवसायी को अज्ञात लोगों द्वारा गोली मार दी गयी  । पुलिस के मुताबिक अमित तिवाड़ी का चूणा चौक में तिवाड़ी ट्रांसपोर्ट के नाम से ऑफिस है। वहीं उसका घर भी है। शाम करीब साढ़े पांच बजे उसे गोली मार दी गई। उसे धानुका अस्पताल ले जाया गया जहां से पहले सीकर व बाद में जयपुर रैफर कर दिया गया। उसने पर्चा बयान में बताया है कि वह अपनी दुकान के बाहर चबूतरे पर बैठा था।  बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उस पर आधा दर्जन फायर किए। एक गोली पेट व दूसरी उसके कंधे पर लगी। उसे गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया गया है। उसने पुलिस को दिए गए बयानों में फतेहपुर पालिकाध्यक्ष व विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे मधुसूदन भिंडा, हिस्ट्रीशीटर आदित्य डोकवाल व एक अन्य युवक मधू हिसारिया के लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है और चुनाव में खिलाफत करने के कारण गोली मारना बताया है। अमित ने पुलिस को बताया कि गोली मारने वाले युवकों की उम्र करीब 25 साल थी। दोनों हरियाणा की भाषा बोल रहे थे। गोली मारने के बाद भागते वक्त उनमें से एक युवक गिर भी गया था। उसकी मां से उसे पकडऩे की कोशिश भी की लेकिन वह भाग निकला। 

मामले में हालांकि चुनावी रंजिश का आरोप लगाया गया है, लेकिन पुलिस इसमें पुरानी गैंगवार को बड़ा कारण मान रही है और उसी दिशा में जांच आगे बढ़ा रही है। अमित तिवाड़ी को गोली मारी गई है उसके खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं, वह कस्बे के हिस्ट्रीशीटर अजय रिणवां का साथी बताया जा रहा है।पुलिस इसे गैंगवार का नतीजा मान रही है।  



No comments:

Post a Comment