Sunday, June 29, 2014

प्री मानसून ने दी गर्मी से राहत

कई दिन बाद शुक्रवार को तीखी धूप से राहत मिली। सुबह से ही तापमान में नरमी थी। दोपहर बादल लेकर आई और सूरज की किरणों को अपनी ओट में ले लिया। फिर नजारा बना कि मौसम के बदले मिजाज ने आग बरसाती किरणों को मजबूर कर दिया है धरती पर बरसी रही राहत को बादलों के झरोखों से झांकने के लिए।
बारिश से पहले दोपहर में पारे में बढ़ोतरी के बीच गर्मी का असर बढ़ गया। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर गुरुवार की तुलना शुक्रवार को अधिकतम तापमान 6.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री चढ़ गया। पारे में अचानक बढ़ोतरी और बादलों की आवाजाही से उमस का असर बढ़ गया। शुक्रवार को अधिकतम 41.5 व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री रहा। जबकि गुरुवार को अधिकतम 35.2 व न्यूनतम तापमान 20.5 था।

प्री मानसून की बारिश के साथ ही जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून के दस्तक देने की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि इस बार मानसून करीब पांच दिन देरी आ रहा है। लेकिन पिछले दिनों तापमान में बढ़ोतरी के कारण मानसून को मजबूती मिली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तापमान यूं ही बना रहा तो मजबूत मानसून दस्तक देगा।

No comments:

Post a Comment