Saturday, February 28, 2015

कुण्ड में गिरने से माँ बेटे की दर्दनाक मौत


बिराणियां में कुंड में गिरे छह साल के बेटे को बचाने के प्रयास में मां भी अंदर गिर गई। इससे दोनों की मौत हो गई। बिराणियां में महेशकुमार का छह वर्षीय बेटा दीपक स्कूल से आया था। शाम को पांच बजे के करीब वह अपने घर के आंगन में बने कुंड में गिर गया। बेटे को गिरता देख मां ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी अंदर गिर गई। कुंड आठ फीट गहरा है। घर में कोई नहीं था।

महिला का पति व ससुर मस्कत में रहते हैं। सास गांव में ही किसी के घर गई हुई थी। सास घर आई तो उसने मां-बेटे को कुंड में पड़े देखा और शोर किया। बाद में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां ने धानुका अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला की छोटी बहन भी इसी घर में उसके देवर से ब्याही है। देवर दिल्ली पुलिस में है। हादसे के समय मृतका की छोटी बहन अपने पीहर गई हुई थी। मृतका संगीता देवी के एक ही संतान थी। मृतका के पीहर पक्ष को घटना की जानकारी दे दी गई है। 
 

No comments:

Post a Comment