Saturday, February 28, 2015

पारे ने फिर लगाया गोता

एकदिन पहले तक अप्रैल जैसी गर्मी में तप रहे लोगों को अचानक ठंडी हवाओं ने एक बार फिर कंपकंपा दिया है। रात का पारा गुरुवार को ठंडी हवाओं की वजह से 15 डिग्री की गिरावट के साथ 3.6 डिग्री पहुंच गया। इससे देर सुबह तक जोरदार ठंड रही। हालांकि दोपहर में मौसम साफ होने के साथ ही तेज धूप रहने से ठंड का असर कम हो गया। इधर, मौसम विशेषज्ञों का तर्क है कि अमूमन फरवरी में मौसम में बदलाव एक सामान्य प्रक्रिया है।
मौसमविभाग के अनुसार गुरुवार को फतेहपुर में अधिकतम 26.2 न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि बुधवार को फतेहपुर में अधिकतम 28.2 न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रहा।
मौसमविभाग जयपुर के डायरेक्टर ब्रदी नारायण विश्वनोई का तर्क है कि अचानक ठंड बढ़ने की वजह है कई स्थानों पर बूंदा-बांदी के बाद उत्तरी हवाओं का चलना। इलाके में शुक्रवार को मौसम सामान्य रहेगा। इसके बाद एक दो मार्च को एक बार फिर बारिश के साथ ठंडी हवाओं का दबाव सर्दी बढ़ने की संभावना है।



No comments:

Post a Comment