Saturday, April 9, 2016

विरासत महोत्सव में बिखरे रंग

घड़वा जोहड़ा में बुधवार को फाल्गुनी विरासत महोत्सव आयोजित किया गया। आयोेजक विरासत सरंक्षण संगठन ने बताया कि अध्यक्षता पूर्व विधायक बीएल भिंडा ने की। मुख्य अतिथि कलेक्टर एलएन सोनी थे। महोत्सव में कलाकारों ने फाल्गुनी गीतों की प्रस्तुतियां दी। आयोजन देर रात तक चला। बाबूलाल माली एंड कंपनी ने ढप और चंग पर प्रस्तुतियां दी। लोक कलाकार पूर्णमल ने लावणी सुनाई। अर्जुन शर्मा, विद्याधर भास्कर के रींगस के भैरूंजी नृत्य पर लोग झूम उठे। गोगामेड़ी के रामनाथ एंड कंपनी ने बीन और भपंग पर प्रस्तुति दी। विरासत महोत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य कस्बे की विशालकाय हवेलियों और इनमें समाहित भित्तिचित्रों, बावडी, मकबरा, जोहड़े सहित अन्य विरासतों को बचाना तथा आम आदमी में अपनी समृद्ध और वैभवशाली इतिहास के प्रति जागृति पैदा करना है। 

No comments:

Post a Comment