Wednesday, June 29, 2016

अक्टूबर में ब्राड गेज का ट्रायल

सीकर-चूरूब्रॉडगेज ट्रैक पर अक्टूबर में इंजन का ट्रायल लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का काम सीकर से फतेहपुर फतेहपुर से चूरू तक दो फेज में किया जा रहा है। दोनों फेज में 90 में से 55 किमी दूरी में पटरी बिछाई जा चुकी हैं। 
प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक अक्टूबर से पहले लाइनिंग का काम पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद सबसे पहले इंजन चलाकर ट्राइल ली जाएगी। फतेहपुर बीड़ के विवाद को छोड़ दिया जाए तो प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है। सीकर लक्ष्मणगढ़ तक लाइन बिछाने का लगभग काम पूरा हो चुका है। फिलहाल इसमें अंडरपास का काम चल रहा है। लक्ष्मणगढ़ तक 20 अंडर पास बनाए जाने हैं। यह काम अक्टूबर से पहले पूरा कर दिया जाएगा। इसी तरह फतेहपुर से चूरू तक के फेज में लाइन डालने के अलावा बिल्डिंग वर्क, सिग्नल सिस्टम का काम भी चल रहा है। 
सीकर-चूरूके बीच बजट की कमी आड़े नहीं आएगी। पिछले साल मंजूर हुए 174 करोड़ रुपए भी पूरे खर्च नहीं हो पाए हैं। वहीं सीकर-लुहारु ब्रॉडगेज ट्रैक चालू करने के दौरान रेल मंत्री खुद घोषणा कर चुके हैं कि लंबित प्रोजेक्ट को प्राथमिकता से पूरा करेंगे। इसके लिए पर्याप्त बजट दिया जाएगा। 
सूत्रोंके मुताबिक फतेहपुर बीहड़ में अटके रेल प्रोजेक्ट की फाइल मंत्रालय स्तर पर चल रही है। राज्य स्तर पर मीटिंग के बाद फाइल को पीएमओ भिजवाया था। अब रेल मंत्रालय स्तर पर फैसला होना है। अधिकारी ब्रॉडगेज ट्रैक के काम आने वाली जमीन के नए सिरे से डायवर्जन की बजाय पुराने रिकॉर्ड मीटर गेज लाइन को आधार बना रहे हैं। रेल लाइन के लिए 31.63 हैक्टेयर की जरूरत है। 

Tuesday, June 28, 2016

बारिश से मौसम खुशनुमा

घनेबादलों की आवाजाही और अंधड़ के साथ सोमवार को जिले में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। फतेहपुर में 45 एमएम, बारिश दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम 40.0 न्यूनतम तापमान 27.4 रहा। रविवार को फतेहपुर में अधिकतम 39.8 न्यूनतम तापमान 26.6 था। बारिश के साथ आये सूंटे से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। मौसमविभाग के अनुसार फिलहाल दो दिन तक जिलेभर में ऐसा ही मौसम रह सकता है। बुधवार से मानसून पूरी तरह से सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश से खरीफ की बुआई भी जोर पकड़ने लगेगी। 

Monday, June 27, 2016

3 सरकारी स्कूलों को कंप्यूटर लैब की सौगात

ब्लाॅकके तीन राजकीय स्कूलों में कम्प्यूटर लैब की स्थापना की जाएगी। विधायक नंदकिशोर महरिया ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के तीन सरकारी स्कूल राउमावि भगसरा, हेतमसर, दाडुंदा का आईसीटी योजना के तहत चयन हुआ है। चयनित प्रत्येक स्कूल में 12 कंप्यूटर, फर्नीचर, प्रिंटर आदि उपलब्ध होंगे और इसी सत्र में कंप्यूटर लैब तैयार करवा दी जाएगी। विधायक महरिया ने बताया कि केंद्र की योजना के तहत इन विद्यालयों का चयन किया गया है।

Sunday, June 26, 2016

फतेहपुर में बनेगा बुधगिरी नेचर पार्क

फतेहपुरबीड़ में वन विभाग बुधगिरी नेचर पार्क बनाएगा। इसका दायरा 100 हैक्टेयर का रहेगा। इस पर करीब 2 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। केंद्र सरकार की नगर उद्यान योजना के तहत इस पार्क बनाने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। 
डीएफओ राजेंद्र कुमार हुड्‌डा का कहना है कि प्रोजेक्ट तैयार कर लिया है। सरकार से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें 4400 रनिंग मीटर की दीवार होगी। वॉक ट्रैल छह किमी की होगी। 50 हजार नए पौधे लगाए जाएंगे। पेयजल व्यवस्था के लिए दो ट्यूबवैल रोशनी के लिए सोलर लाइट लगेगी।  

Saturday, June 25, 2016

दो दिन से जलापूर्ति बाधित

जलदायविभाग की लापरवाही से कस्बे के लोगों को दो दिन से पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। पुरानी टंकी योजना से दो दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। भयंकर गर्मी में दो दिन तक पानी नहीं आने से लोगों में आक्रोश है। समस्या को लेकर लोगों ने एसडीएम को सूचना दी। आधे कस्बे में पुरानी वाटर वर्क्स योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। इससे वार्ड एक, दो, सात, आठ, नौ, रतनगढ़ रोड, वाल्मीकि मोहल्ला, वार्ड सात, दो, नौ, 10, 14 15 बाजार सहित आधे से अधिक कस्बे में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। 
एक्सईएन आरके राठी ने एईएन तथा जेईएन को तुरंत पेयजल व्यवस्था में सुधार कर जलापूर्ति करने के निर्देश दिए। कस्बे में गुरुवार सुबह जलापूर्ति हुई थी। उसके बाद पानी नहीं आया। मामले में एईएन का कहना है कि सरकारी टंकी से सप्लाई के वॉल खराब हो जाने के कारण पेयजल सप्लाई में व्यवधान आया। अब सुधार कर दिया गया है। 

Friday, June 24, 2016

प्री मानसून की दस्तक

प्री-मानसून की दस्तक के साथ गुरुवार को बारिश हुई। गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रही। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मानसून नहीं पहुंचा है।मौसम के बदले मिजाज और वातावरण में नमी बढ़ने से शाम तक पारा तेजी से लुढ़क गया। दोपहर एक से शाम चार बजे तक पारा 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम छह बजे पारा 34 डिग्री पहुंच गया।
जयपुर मौसम विभाग का अनुमान है कि ये प्री-मानसून की फुहारें हैं। यह स्थिति दो दिन तक बनी रहेगी। वैज्ञानिकों का पूर्व अनुमान है कि 25 जून तक शेखावाटी सहित प्रदेशभर में मानसून सक्रिय हो जाएगा।बस स्टैंड पर बरसाती पानी भर  गया  


Thursday, June 23, 2016

योग दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को समारोह में सैकड़ों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। सुबह छह बजे ही योग साधकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। आयुर्वेद अधिकारी ने कहा कि हमारे वेद, उपनिषद में योग के प्रमाण हैं। कुशलतापूर्वक किया गया कर्म ही योग है, जो आत्मा को परमात्मा के साथ आत्मसात कराता है। आज जबकि पूरा विश्व हिंसा और अशांति से जूझ रहा है, योग ही इसका एकमात्र स्थाई समाधान है।योग के जरिए विश्व के साथ खुद को एकाकार होते हुए देख रहे हैं। भारतीयों के लिए गौरव का दिन है। उल्लेखनीय योगदान करने वालों को सम्मानित किया गया 

Tuesday, June 21, 2016

शिक्षा मंत्री का किया स्वागत

चूरूसे जयपुर जाते समय दो जांटी बालाजी के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री कटारिया और शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ का स्वागत किया।  दो जांटी बालाजी के पास पूर्व पालिकाध्यक्ष मधुसूदन भिण्डा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया और शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ का माल्यार्पण के साथ स्वागत किया। बाद में गृहमंत्री कटारिया ने पूर्व विधायक बीएल भिण्डा के आवास पर जाकर मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ ने पुजारी राजकुमार भोजक सानिध्य में पूजा अर्चना की 


Sunday, June 19, 2016

बिजली कटौती ने किया बेहाल

चिलचिलातीगर्मी में पांच घंटे से भी अधिक समय बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया। शनिवार को 10 घंटे से भी अधिक समय तक बिजली कटौती से हर कोई परेशान रहा। सुबह छह से 10 बजे तक बिजली गुल रही। दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक बिजली गुल रही। परेशान लोग बिजली निगम के अधिकारियों को फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया। आक्रोशित लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ांस निकाली। गुस्साए लोगों ने तो बिजली निगम पर धरना देने अधिकारियों के पुतले फूंकने की चेतावनी दे डाली।  

Saturday, June 18, 2016

कृषक प्रशिक्षण शिविर

भरतियाकृषि विज्ञान केंद्र पर किसानों का चार दिवसीय शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। केंद्राध्यक्ष डाॅ. जुनैद अख्तर ने बताया कि खरीफ दलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। डाॅ. जुनैद अख्तर ने कृषकों को नवीनतम फसल उत्पादन की तकनीक के बारे में जानकारी दी। कृषकों को ग्रीष्मकालीन जुताई, मोठ, ग्वार के बारे में बताया गया, कीट एवं रोग से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व को बताया गया । 


Wednesday, June 15, 2016

जिला प्रमुख ने किया निरीक्षण

जिलाप्रमुख अपर्णा रोलन ने फतेहपुर पंस का निरीक्षण किया। ग्रामीण विकास पंचायतीराज की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ज्यादा से ज्यादा गांव ओडीएफ हो, यह हमारा प्रयास होना चाहिए। स्वच्छता में बनने वाले शौचालयों की प्रोत्साहन राशि का शीघ्र भुगतान होना चाहिए। जिला प्रमुख ने हुडेरा पंचायत के ग्राम नारी बारी में जल संरक्षण कार्यों का जायजा लिया। ग्राम नबीपुरा में जिला प्रमुख ने क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्‌घाटन किया। उद्‌घाटन मैच अलफसर ख्यालिया के बीच हुअा। इसमें अलफसर विजेता रहा।

Sunday, June 12, 2016

फतेहपुर में एडीजे कोर्ट प्रारम्भ

कस्बेके वकीलों और पक्षकारों की 20 साल पुरानी मांग शुक्रवार को एडीजे गृर्जेश कुमार ओझा के काम संभालते ही पूरी हो गई। अभिभाषक संघ प्रेस सचिव एडवोकेट दिलीप भोजक ने बताया कि शुक्रवार को एडीजे ने बार रूम में वकीलों के साथ बैठक की। वरिष्ठ अधिवक्ताओ  ने एडीजे को पूर्ण सहयाेग की बात कही। अभिभाषक संघ ने एडीजे कोर्ट की वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अपना भवन दिया है। एडीजे कोर्ट की मांग 20 साल से चल रही थी। 

Saturday, June 11, 2016

रमजान की नमाज पढी


शुक्रवारको जामा मस्जिद में रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा की गई। रोजेदारों में भी उत्साह बना हुआ था। शहर की जामा मस्जिद में रोजे की फजीलत पर विशेष बयान किया। जकात फितरा देकर जरूरतमंद लोगों का ख्याल रखने की बात कही। फिर अरबी में खुतबा हुआ। इसके बाद जुमे की नमाज अदा की गई। अमन-चैन भाईचारे की दुआएं की गई। 
फतेहपुर.बड़ीमस्जिद, कलंदरी मस्जिद, मस्जिद वजीर हाजी, उस्मानिया मस्जिद, मस्जिद चेजारान, मदीना मस्जिद, मस्जिद दड़े दौलत खां सहित कस्बे की अन्य सभी मस्जिदों में रोजेदारों ने पहले जुमे की नमाज अदा कर मुल्क में अमन और चैन की दुआ मांगी। नन्हे रोजेदारों ने भी नमाज पढ़ी। 

Wednesday, June 8, 2016

मानसून २२ तक आने की सम्भावना


फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर छह साल में पहली बार रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज किया गया। जयपुर मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार से प्रदेश में प्री-मानसून की दस्तक हुई है। 15 दिन तक बादलों की आवाजाही रहेगी। 21-22 जून तक प्रदेश में मानसून की संभावना है। 

मौसमविभाग का मानना है कि प्री-मानसून की रौनक में तापमान में गिरावट आएगी। नमी बढ़ने और बादलों की आवाजाही रहने के साथ ही मानसून की दस्तक से पहले कई स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है। नमी बढ़ने से मौसम भी अनुकूल रहेगा। 
फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर चार दिन से तापमान 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। रिकॉर्ड के अनुसार चार जून को 45.2, पांच को 45.4, छह को 45.2 सात जून को 45.8 डिग्री दर्ज किया गया। 


Tuesday, June 7, 2016

पंचायत की बैठक में योजनाओं की समीक्षा

 पंचायतसमिति में सोमवार को विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई बीडीओ विक्रमसिंह राठौड़ ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई 
बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पंस की शेष पांच पंचायतों में ओडीएफ कार्य 30 जून तक पूर्ण करने तथा प्रस्तावित पंचायतों में एडब्ल्यूएम के तहत 20लाख के प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने, टीएफसी,एफएमसी, एमएलए लेड, एमपी लेड, किसान सेवा केन्द्र, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर प्रभारियों को निर्धारित समयावधि तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए 

Monday, June 6, 2016

सांसद की जन सुनवाई

सांसदसंतोष अहलावत ने रविवार शाम को ग्राम हिरणा में जनसुनवाई की। सांसद अहलावत ने मोदी सरकार की मुद्रा योजना, डिजिटल, मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सांसद ने बताया कि केंद्र ने झुंझुनूं जिलें के लिए 180 करोड़ की 123 सड़कें स्वीकृत की हैं। इनमें केंद्र अपने हिस्से की 60 प्रतिशत राशि भेज चुका है। अब राज्य सरकार द्वारा 40 प्रतिशत राशि मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा। सांसद ने बताया कि फतेहपुर से रेवाड़ी तक नेशनल हाईवे के लिए स्वीकृति मिल चुकी है और शीघ्र ही लोगों को दिल्ली के लिए बेहतर सड़क साधन मिलेंगे। सांसद अहलावत ने कहा कि गारिंडा और ताखलसर में रेलवे अंडरपास बनवाने के लिए वे रेल अधिकारियों से संपर्क में हैं। फतेहपुर क्षेत्र वन भूमि पर बसे लोगों के लिए उन्होंने कहा कि लोगों को विस्थापित नहीं किया जाएगा। सरकार से बात कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने नवसृजित पंचायत ठेड़ी के सरपंच को पंचायत भवन बनवाने का आश्वासन दिया। महिपाल बलारां ने बताया कि सांसद ने अलफसर में खुर्रा निर्माण के लिए पांच लाख की राशि देने की घोषणा की। दुर्गा माता मंदिर में महिलाओं ने गांव में पानी की टंकी बनवाने तथा गंदे पानी की निकासी की समस्या रखी। 


Saturday, June 4, 2016

कारंगा में शराब ठेके को लेकर आक्रोश

कारंगा बड़ा में शराब ठेका हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुक्रवार को ठेके के सामने प्रदर्शन किया। बताया गया कि शराब ठेकेदार ने गांव के बीच में शराब ठेका खोल रखा है और पूरी रात शराब की बिक्री करता है। कि शराबी रातभर उत्पात मचाते हैं और आसपास की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। गुरुवार रात्रि में भी शराब पीकर लोगों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस पर शुक्रवार को आक्रोशित महिलाओं ने ठेके के सामने विरोध प्रदर्शन किया तथा ठेके को बंद करवा दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने चेेतावनी दी है कि यदि गांव से शराब ठेके को नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। 

Thursday, June 2, 2016

कनाडा में परचम लहराएगा फतेहपुर का लाल

मेकमास्टर विश्वविद्यालय कनाड़ा में तीन जून से होने वाली 23 वीं अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में फतेहपुर तहसील के थेथलिया निवासी डा. केसी भामू भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यशाला सात जून तक चलेगी। जिसके लिए देश से भामू का एक मात्र प्रतिनिधि के तौर पर चयन किया गया है। भामू 2008-09 के बाद फिजिक्स से भारत सरकार की प्रतिष्ठित डा. डीएस कोठारी फैलोशिप प्राप्त करने वाले राजस्थान के पहले युवा वैज्ञानिक हैं। 

Wednesday, June 1, 2016

जलदाय विभाग ने पाइप में से निकाली जड़

जलदायविभाग के कर्मचारियों ने मोमीनपुरा और मोहल्ला आचार्यों में पाइप लाइनों से पेड़ की जड़ें निकाली। जलदाय विभाग की जेईएन हंसा शर्मा और गिरधारी लाल बबेरवाल ने बताया कि मोहल्ला मोमीनपुरा तथा मोहल्ला आचार्यों में मोहल्लेवासी कई दिनों से पेयजल के संकट से जूझ रहे थे। कम पानी की शिकायत कर रहे थे। दोनों इलाकों में पाइप लाइन की जांच की तो दो स्थानों पर पेड़ की जड़ें निकली। इससे पूरी पाइप लाइन अवरुद्ध हो रही थी। जलदाय कर्मियों ने पाइपों से जड़ें निकाल कर जलापूर्ति दुरुस्त की।